ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने 1 करोड़ 22 लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन किया

कवर्धा-कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज 1 करोड़ 22 लाख की लागत से निर्माण होने वाले नाला निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने निर्माण का भूमिपूजन कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री मो. अकबर जी द्वारा 14वें वित्त मद अंतर्गत आज 1 करोड़ 22 लाख की लागत से निर्माण होने वाले ठाकुर देव चौक से रायपुर मार्ग होते हुए गुरुनाला तक आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन किया है आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन हो जाने से अब रायपुर मार्ग से लेकर बायपास मार्ग तक के नाली के ऊपर बरसात के समय होने वाले परेशानियों से मुक्ति मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग में व्यवसाय कर रहे लोगो की बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसे माननीय मंत्री जी ने समझा और उनकी मांग को पूरा करते हुए 1 करोड़ 22 लाख की स्वीकृति दिया था व निर्माण किये जाने हेतु शीघ्र किये जाने हेतु निर्देश दिया गया था। निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा कार्य एजेंसी गणपति बिल्डर्स को कार्यदेश प्रदान कर दिया गया है अब आज भूमिपूजन हो जाने से कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षदगण, एल्डरमेन, वार्डवासीगण,व्यापारीगण मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, उपभियंता, अधिकारी-कर्मचारीगण अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page