ChhattisgarhKabirdham

कबीरधाम पुलिस महिला सेल द्वारा अभिव्यक्ति कार्यक्रम आयोजित कर जिले की महिला समूह को महिला तथा बालक बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया

कबीरधाम पुलिस महिला सेल द्वारा अभिव्यक्ति कार्यक्रम आयोजित कर जिले की महिला समूह को महिला तथा बालक बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया

कवर्धा: महिलाओं तथा बालक बालिकाओं पर हो रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा महिला सेल प्रभारी को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर महिला समूह की महिलाओं, विद्यालय तथा महाविद्यालय की छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराने, तथा किसी भी प्रकार का यदि घटना घट जाए तो बेझिझक होकर महिला सेल से चर्चा कर अपराध दर्ज कराने, आरोपी को कठोर से कठोर दंड दिलाने, साइबर ठगों से बचने, तथा कोविड-19 कोरोनावायरस महामारी से बचाओ के उपाय की जानकारी देकर जागरूक करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकमनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में दिनांक – 27/08/2021 को महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्टि के द्वारा पुलिस लाइन स्थित महिला सेल परिसर में अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन कर जिले की छात्राओं, महिलाओं को उनके अधिकारों की पूर्ण जानकारी प्रदान करने हेतु महिला सेल आमंत्रित कर छात्राओं एवं महिला समूह में कार्यरत महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। जिसमें महिलाओं को दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, छत्तीसगढ़ टोन्ही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005, की जानकारी के साथ ही इन अधिनियम में दिए गए सजा के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचने छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया, तथा कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी साझा किया गया, स्वयं तथा परिवार के समस्त महिला पुरुषों सदस्यों को कोविड-19 का टीका लगाने प्रेरित करने कहा गया है। जिसके पश्चात महिला सेल परिसर ने विभिन्न खेलों का आयोजन कर उपस्थित महिला समूह के कार्यकर्ताओं एवं अन्य घरेलू महिलाओं के मनोरंजन हेतु फुगड़ी, 100 मीटर दौड़ आदि खेलो का आयोजन किया गया था। जिसमें उपस्थित महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया प्रतियोगिता के विजेता को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर पुरस्कृत भी किया गया। अभिव्यक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अवसर में महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्टि, सीडब्ल्यूसी प्रभारी अंजना तिवारी, काउंसलर सीमा कुरे, रामप्यारी श्याम समूह प्रभारी निक्की, महिला समूह के समस्त कवर्धा ब्लॉक, एवं महिला सेल पुलिस स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page