ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

दोनों पार्टियों ने मनमुताबिक जनता को ठगा : संजीव झा।

दोनों पार्टियों ने मनमुताबिक जनता को ठगा : संजीव झा

प्रदेश की सभी 90 विधानसभा में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी उतारने का संकेत छग प्रभारी संजीव झा ने दिया। दिल्ली से आप विधायक और प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि प्रदेश की जनता दिल्ली और पंजाब में आप सरकार के काम करने के तरीको को देख समझ रही है। दोनो प्रदेशो मे आम जनता के भरोसे पर पार्टी खरा उतरी है।

न्यायधानी बिलासपुर में 2 जुलाई को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आयोजित आम सभा मे एक लाख लोगों का आने का लक्ष्य रखा गया है। संजीव झा ने कहा की सालो से प्रदेश की जनता भाजपा-कांग्रेस के न झूठे प्रलोभन और वादाखिलाफी से ने हताश परेशान हो गई है।पंद्रह साल भाजपा तो साढ़े चार साल कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को मनमुताबिक ठगा है जिसके चलते तीसरे विकल्प के रूप मे जनता का आकर्षण और भरोसा आम आदमी पार्टी पर है।

भ्रष्टाचार मुक्त का लक्ष्य लेकर करेंगे काम

आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार कहती है कि फलाने ने गोबर बेचकर ये खरीदा वो खरीदा सिर्फ बकवास बात है। पूरे प्रदेश मे घूमने के दौरान हमे एक भी व्यक्ति नहीं मिला जिसने गोबर बेचकर गाड़ी खरीदी हो लेकिन हर एक सरकारी और संविदा कर्मचारी सड़क पर पंडाल ताने दिखा है। इस दौरान उपस्थित प्रदेश प्रभारी संजीव झा, गोपाल साहू प्रदेश उपाध्यक्ष ,पवन चंद्रवंशी प्रदेश संयुक्त सचिव, लोकसभा अध्यक्ष चित्रा गुरुदेव, लोकसभा सचिव देवेंद्र चंद्रवंशी, खैरागढ़ जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, खैरागढ़ जिला सचिव अजय सिंह ठाकुर, एमएस नायडू, धन्वंतरी मिश्रा,देवगन जंघेल, दीपक राजपूत,दीनदयाल यदु, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष भूपेश तिवारी, संजय चंद्रवंशी, प्रकाश चंद्रवंशी, कृष्णा गोस्वामी , अशोक चौबे, यीशु चांदने, रमेश यादव,ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, संदीप जंघेल,ओम प्रकाश साहू,धनराज साहू, संतोष यादव ,लोकेश कुमार,निलेश सोनी, भुनेश्वर्, कलीराम बंजारे, हेमराज, शंभु जयसवाल आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page