G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

भाजयुमो ने मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर जताया विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सिग्नल चौक पर प्रदर्शन

https://youtube.com/shorts/qJd1gL0W9R0?si=MnCQT-T0dRXe7134

कवर्धा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कबीरधाम के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को कवर्धा के सिग्नल चौक पर पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनाए रखने की मांग की।

https://youtube.com/shorts/-MN1H9zxfBU?si=Xj_DIRzQJDHD86u0

प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कथित अमर्यादित टिप्पणी राजनीतिक हताशा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा किसी भी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शोभा नहीं देती। देश के युवाओं के बीच संवैधानिक पदों की गरिमा बनाए रखने का संदेश जाना चाहिए।

https://youtube.com/shorts/HV6aCmA_1ZI?si=GvLM4JVDZYdwuO3X

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां करते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन से कांग्रेस असहज है, जिसके कारण उसके नेता बयानबाजी में मर्यादा भूल रहे हैं।

ठाकुर पीयूष सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक विरोध और व्यक्तिगत अपमान के बीच अंतर बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपने बयानों पर आत्ममंथन करने और देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।

ये रहे उपस्थित

प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह, विक्की अग्रवाल, जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, अशवन साहू, नितिन चंद्रवंशी, अजय ठाकुर, सुदर्शन कुंभकार, योगेश चंद्रवंशी, सानू साहू, रिंकेश वैष्णव, राजेंद्र शर्मा, संजय मिश्रा, दीना मल्लाह, केसरी चंद सोनी, अनिल साहू, मुकेश सेन, दीपक ठाकुर, राकेश साहू, संजीव कुर्रे, धर्मेंद्र पटेल, उमेश्वर साहू, परमेश यादव, सुनील साहू, मनोज चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, मनोज बंजारे, विजय साहू, गोलू राजपूत, कार्तिक सोनी, मनजीत ठाकरे, दीपक सोनी, गौरव जायसवाल और विवेक चंद्रवंशी सहित भाजयुमो के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page