ChhattisgarhKabirdham

भाजपा युवा मोर्चा जिला कबीरधाम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कुंडा मंडल प्रथम आगमन पर किया भव्य स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा जिला कबीरधाम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कुंडा मंडल प्रथम आगमन पर किया भव्य स्वागत

AP न्यूज पंडरिया

भाजपा युवा मोर्चा मंडल कुंडा के द्वारा क्षेत्र के समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय कुंडा में तहसीलदार दार को सौंपा ज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीराम साहू जी के प्रथम कुंडा मंडल आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुंडा के द्वारा डीजे पटाखे के गुंज बाइक रैली के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खिलेश्वर साहू जी, ईश्वरी धुर्वे जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम के मंत्री सचिन गुप्ता जी, जिला कार्यालय प्रभारी हेमराज चंद्राकर जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ भारत माता के तेल चित्र में पूजा रचनाकर किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीराम साहू ने संगठन विस्तार और संगठनों को बूथ पर कैसे मजबूत किया जाए इस पर जोर देते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी की योजनाओं का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की योजनाओं को अवगत कराते हुए बूथ स्तर पर एक एक कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री जी की योजनाओं का लाभान्वित कराने और लाभान्वित परिवारों को उसके महत्व और भारतीय जनता पार्टी की सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रचार प्रसार करने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया ।

कांग्रेस के सरकार में लगातार युवाओं को किसानों को परेशान किया जा रहा है लोग स्थानीय समस्याओं से लगातार जूझ रहे हैं। शराब की अवैध बिक्री आज गांव गांव चौक चौराहों में हो रहा है। बेरोजगारी भत्ता दे नहीं रहे बल्कि युवाओं को परेशान किया जा रहा है 36 प्रकार के नियम बेरोजगारी भत्ता आवेदन हेतु किया जा रहा है इस संबंध में।

लगातार प्रतिदिन बिजली की कटौती अनेक समस्या को लेकर तहसील कार्यालय कुंडा में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर मनहरण साहू मंडल अध्यक्ष, पुरुषोत्तम निर्मलकर महामंत्री, गणेश सोलंकी उपाध्यक्ष, अमन खनूजा उपाध्यक्ष, टीकाराम उपाध्यक्ष, राजकुमार कश्यप उपाध्यक्ष, राजेश दिवाकर उपाध्यक्ष, रवि चंद्रवंशी मंत्री , निलेश गुप्ता मंत्री, राजू श्रीवास, मंत्री,फिरतु साहू मंत्री,शाशक शर्मा कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र चंद्रवंशी सोशल मीडिया प्रभारी, दुर्गेश यादव मिडिया प्रभारी, जितेंद्र रजक शक्ति केंद्र संयोजक,कोमल साहू शक्ति केंद्र संयोजक, हनुमान वैष्णव इकाई अध्यक्ष, बबलू चंद्रवंशी जिला कार्यकारिणी सदस्य,मोहन साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुंडा के समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page