ChhattisgarhKabirdham

पांडातराई मोहगांव मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पांडातराई मोहगांव मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती


कवर्धा । जिले में शनिवार को भाजपा मंडलों में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती मनाई गई। इसी क्रम में पांडातराई मोहगांव मंडल अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों में पंडित जी की जन्म जयंती मनाई।ग्राम जंगलपुर, सोढ़ा और परसवारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती।भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया।कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलकर पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन चंद्रवंशी ने कहा कि पंडित जी पार्टी के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। वे चितक और कुशल संगठनकर्ता थे। एकात्म मानववाद की विचारधारा से सशक्त भारत का निर्माण उनका लक्ष्य था। उन्होंने सदियों से अंधेरा में जीने वाले घरों में दीया जलाने का संकल्प लिया था। एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष और युवा जनपद सदस्य अमित चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी हैं, यहां पार्टी कार्यकर्ता एक परिवार के सदस्य की भांति आपसी प्रेम, सामंजस्य से रहकर कार्य करते है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अंत्योदय की प्रेरणा को आत्मसात कर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से हरसंभव लाभ दिलाये जाने की दिशा में कार्य के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन चंद्रवंशी, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी , राधे चंद्रवंशी ,मोहित निर्मलकर भारत , हरीश चंद्रवंशी ,हेमचंद चंद्रवंशी,राधे लाल चंद्रवंशी,धनंजय चंद्रवंशी एवं समस्त कार्यकर्ता सहित गांव के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page