G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

भाजपा प्रदेश सगठन महामंत्री पवन साय ने ली जिला स्तरीय विशेष बैठक, संगठन के गतिविधियों को लेकर हुई लम्बी चर्चा

भाजपा प्रदेश सगठन महामंत्री पवन साय ने ली जिला स्तरीय विशेष बैठक, संगठन के गतिविधियों को लेकर हुई लम्बी चर्चा

भाजपा प्रदेश सगठन महामंत्री पवन साय ने ली जिला स्तरीय विशेष बैठक, सगठन के गतिविधियों को लेकर हुई लम्बी चर्चा
कवर्धा – भारतीय जनता पार्टी के सग्ठ्नात्मक गतिविधियों को लेकर प्रदेश सगठन महामंत्री पवन साय ने जिला स्तरीय बैठक लिया, बैठक में कवर्धा जिले के जिला पदाधिकारी सहित निर्धारित संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को ही बुलाया गया था जिनके साथ महामंत्री साय ने लगभग 4 घंटे विस्तार से चर्चा किया , एक-एक बिंदुओं पर चर्चा कर बूथ में जाकर संगठन में कसावट लाने का मन्त्र दिया,
इस दौरान जिले के सभी मोर्चे ,प्रकोष्ठ के गठन एवं मंडल व बूथ स्तरों तक होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी ली, पदाधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान श्री साय ने कहा भारतीय जनता पार्टी कि ताकत उनके कार्यकर्ता है बूथ स्तर तक जो समितियों का गठन होना है उसे जल्द पूरा करें एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद स्थापित करते रहे पदाधिकारी, मंडलों के प्रभारियों को लगातार मंडलों के प्रवास एव पार्टी से निर्देशित कार्यक्रमों को शत प्रतिशत धरातल ले जाने के लिए प्रयासरत रहने को कहा, केंद्र के योजनाओ को जन जन तक पहुँचाने के दिशा काम करना है एवं कोरोना महामारी के तीसरे वेब की आशंका के मद्देनजर राष्ट्रिय स्वास्थ्य स्वयं सेवक प्रत्येक बूथ पर बनाये जाने पर जोर दिया, ताकि कोरोना के तीसरे लहर जैसी स्थिति बनती है तो लोगो को मदद किया जा सके उन्हें जागरूक किया जा सके .संकट के घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता स्वयं सेवक की भांति प्रत्येक गाँव बूथ पर सक्रिय रहे . श्री साय ने इसके अतिरिक्त अन्य बहुत से मुद्दों पर कार्यकर्ताओ से विस्तार से चर्चा किया.
इनके पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने संगठन महामंत्री साय के समक्ष जिला की गठन की स्थिति एवं पिछले कुछ माह के कार्यक्रम का वृत्त प्रस्तुत किया,
जिला स्तरीय एक दिवसीय बैठक में जिला के प्रभारी पूर्व सांसद लखन लाल साहू जी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक द्वय मोतीराम चंद्रवंशी ,अशोक साहू ,पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, विशेषर पटेल, महामंत्री क्रांति गुप्ता , वीरेन्द्र साहू, शिवनाथ वर्मा, जसविंदर बग्गा, नितेश अग्रवाल, राजेंद्र चंद्रवंशी, संतोष पटेल देवकुमारी चंद्रवंशी सहित प्रदेश के पदाधिकारी गण ,सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ,जिला के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page