नगर पंचायत सहसपुर लोहारा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरिता मिश्रा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारी


सहसपुर लोहारा में सरिता मिश्रा ने ली अध्यक्ष पद की शपथ, भाजपा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
कवर्धा। नगर पंचायत सहसपुर लोहारा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरिता संतोष मिश्रा के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी की विशेष उपस्थिति रही।
समारोह में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी तथा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण चौबे सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की टीम उपस्थित रही।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरिता मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल के सफल एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की कामना की। साथ ही विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।


