ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : सरकार की बड़ी-बड़ी बातें.. इधर श्रमिकों को काम से निकालते.. शक्कर कारखाना प्रबंधक के तानाशाही रवैये..श्रमिकों को निकालने की धमकी.. अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी

पंडरिया : सरकार की बड़ी-बड़ी बातें.. इधर श्रमिकों को काम से निकालते.. शक्कर कारखाना प्रबंधक के तानाशाही रवैये..श्रमिकों को निकालने की धमकी.. अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी

श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : पंडरिया शक्कर कारखाना प्रबंधक के तानाशाही रवैये के खिलाफ भड़के श्रमिक,भारतीय मजदूर संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू.

8 वर्षों से सेवा दे रहे श्रमिकों को निकालने की धमकी, प्रबंधन के विरोध में मजदूरों का धरना जारी.

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया में श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय और कारखाना प्रबंधक के तानाशाही रवैये के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

संघ का आरोप है कि कारखाना प्रबंधक विगत आठ वर्षों से लगातार कार्यरत श्रमिकों को नौकरी से निकालने की धमकी दे रहा है। इस विषय पर पूर्व में कलेक्टर के समक्ष समझौता भी हो चुका है, किंतु कारखाना प्रबंधक द्वारा कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।

भारतीय मजदूर संघ ने इस संबंध में कई बार कारखाना प्रबंधन को पत्र भेजे हैं —

1. पत्र क्र. 16 दिनांक 04.09.2025
2. स्मरण पत्र क्र. 18 दिनांक 16.10.2025
3. पत्र क्र. 20 दिनांक 24.10.2025

श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रबंधन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके विरोध में संघ ने 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक टूल-डाउन आंदोलन किया था। बावजूद इसके प्रबंधन की चुप्पी जारी रही, जिसके परिणामस्वरूप 1 नवंबर 2025 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक श्रमिकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस धरना में लगभग 300 श्रमिक भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले शामिल हैं।

संघ ने प्रशासन को आगाह किया है कि यदि आंदोलन के दौरान कोई उत्पादनगत हानि या अन्य स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी कारखाना प्रबंधन एवं संबंधित प्रशासन की होगी।

श्रमिकों का कहना है कि वे अपने अधिकार और न्याय की मांग को लेकर अंत तक संघर्ष जारी रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page