Chhattisgarhखास-खबर

बड़ी खबर : दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डीकेएमएस अध्यक्ष सहित दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, कई बड़ी घटनाओं में रहे थे शामिल

दंतेवाड़ा : नक्सलियों को खत्म करने जिले में चलाये जा रहे संयुक्त नक्सल उन्मूलन अभियान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस ने दो खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से पुलिस ने 2-2 किलो वजनी टिफिन बम,वायर, बैटरी, सब्बल, कुल्हाड़ी भी बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सातधार मंगनार इलाके में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने बारसूर थाने और डीआरजी जवानों की संयुक्त पार्टी को नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए जंगलों की ओर रवाना किया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दो संदिग्ध लोग जंगलों की ओर भागने लगे। इसके बाद डीआरजी जवान एक्शन लेते हुए दोनों की गिरफ्तारी के घेराबंदी की। इस दौरान जवानों ने दी नक्सलियों को गिरफ्तार किया। दोनों गिरफ्तार लोगों की पहचान मन्नू उर्फ मोटू 01 लाख के ईनामी डीकेएमएस अध्यक्ष और सीताराम उर्फ सीतु के रूप में डीकेएमएस सदस्य रूप में हुई है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 2-2 किलो वजनी टिफिन बम,वायर, बैटरी, सब्बल, कुल्हाड़ी मौके से बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि मन्नू उर्फ मोटू पर कड़ियामेटा कैम्प में रैली निकाल पुलिस का विरोध, 2021 बारसूर परियोजना की रैली निकाल विरोध करने की बात लिखी है। वही सीताराम पर कड़ियामेटा कैम्प विरोध, ताकीलोड में 5 किलो वजनी बम लगाने की घटना,व बोधघाट परियोजना के विरोध रैली निकालने जैसे आरोप लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page