G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:- किसानों के सच्चे हितैषी है भूपेश सरकार – यमन चन्द्रवंशी।

कवर्धा:- किसानों के सच्चे हितैषी है भूपेश सरकार – यमन चन्द्रवंशी

NSUI के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यमन चन्द्रवंशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में इस साल से किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर यह साबित कर दिया कि वह किसानों के सच्चे हितैषी हैं। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को बड़ी सौगात देने का स्वागत करते हुये इसे क्रांतिकारी कदम बताया है।

यमन चन्द्रवंशी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से ही किसानों के हित में लगातार नई नई योजनाएं बनाकर उसका बेहतर क्रियान्वयन करा रहे है। सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले भुपेश बघेल ने किसानों का कर्ज माफ किया। उसके बाद किसानों से 2500 रुपये प्रति क्प्विंटल में धान खरीदी की शुरुआत कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। फिर नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, गोठान योजना, राजीव गाँधी न्याय योजना सहित तमाम किसान हितैषी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। भूपेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के सही क्रियान्वयन का प्रतिफल है कि आज शहरों से लोग वापस अपने गाँव की ओर जा रहे है।और खेती कर आर्थिक रूप से मज़बूत हो रहे हैं।

चन्द्रवंशी ने कहा कि 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की रमन सरकार किसानों को कभी बोनस देने के नाम पर तो कभी समर्थन मूल्य देने के नाम पर ठगती रही। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसानों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव आया है । और उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है।

यमन चन्द्रवंशी ने कहा कि इस वर्ष खरीफ सीजन में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा भूपेश सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का क्षेत्र व प्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया है।

चन्द्रवंशी ने कहा कि जिस प्रकार की योजनाएं, क्रियान्वयन भूपेश बघेल जी की है, ऐसे ही नेतृत्व की आवश्यकता वर्तमान में देश के लिए अति आवश्यक है। जय किसान का नारा का सही पर्याय में छत्तीसगढ़ सरकार चरितार्थ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page