Chhattisgarhखास-खबर
ट्रैक्टर और बाइक में भिंडत,नापतोल विभाग के कर्मचारी की मौत


कवर्धा: टैक्टर और बाइक में शनिवार को भीषण भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बुरी तरह घायल हो गया। हादसा सरोदा बांध के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार नाप तोल विभाग का कर्मचारी बलदाऊ सिंह ठाकुर किलो बाट में सील लगाने गया था। वापस होने के दौरान सरोदा बांध के पास टैक्टर और बाइक में एक्सीडेंट हो गया। इसमें बलदाऊ ठाकुर की मौत हो गई। वही एक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
