भारत रत्न बाबा साहब डाँ.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन

भारत रत्न बाबा साहब डाँ.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन
AP न्यूज पंडरिया
पंडरिया -शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती का आयोजन उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने अपने उद्वोधन में कहा कि देश के पहले कानुन मंत्री और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी ने भारत की आजादी की लड़ाई में एक अहम् भूमिका निभाने के साथ ही संपूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई।
इसके साथ 31 मार्च 1990 को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 29 अगस्त 1947 के दिन स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना के लिए बनी संविधान मसोदा समिति के अध्यक्ष बनाया गया था। विज्ञान शिक्षिका ज्योति ध्रुव ने बताया कि भारत रत्न डाॅ.भीमराव अंबेडकर ने श्रमिकों,दलितो,किसानो व महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को शिक्षाप्रद कहानियां की पुस्तके वितरण किया । इस समारोह में प्राचार्य संतोष कुमार साहू, शिक्षिका ज्योति ध्रुव , योगेश कुमार गुरु दीवान, महेंद्र कंठले छात्र-छात्राएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।