G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिले में धान खरीदी सीजन की शुरुआत — सलोनी उपार्जन केंद्र में सांसद संतोष पाण्डेय ने किया शुभारंभ

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ 15 नवम्बर 2025// प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के तहत आज से जिले में धान उपार्जन कार्य औपचारिक रूप से आरंभ हो गया। खैरागढ़ जिले के सलोनी धान उपार्जन केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय ने पहुंचकर खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

सांसद श्री पाण्डेय ने किसानों का पारंपरिक फूलमाला और गमछा पहनाकर सम्मान किया। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों और समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष  विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक  कोमल जंघेल, कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। सलोनी केंद्र में धान खरीदी के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में उत्साह और राहत का माहौल है, वहीं प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं ताकि खरीदी प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page