मंत्री राजवाड़े जिला अस्पताल में लापरवाही पर जितना डॉक्टर को फटकार रहे अव्यवस्था के लिये उतनी नाराजगी स्वास्थ्य मंत्री के प्रति भी जाहिर करे
प्रदेश के सरकारी अस्पतालो में भारी अव्यवस्था मरीजो के साथ दुर्व्यवहार आम बात जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री पर लक्ष्मी राजवाड़े मौन क्यों?
रायपुर/31 मार्च 2026। खून की कमी से जिला अस्पताल सूरजपुर में हुयी बच्चे को मौत पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के डॉक्टरों पर भड़कने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की सरकार में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। मेडिकल कालेज, हास्पिटल, जिला अस्पताल, प्राथमिक चिकित्सालय में मरीज ईलाज के लिये भटक रहे है। मरीजों से दुर्व्यवहार एवं इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत लगातार मिल रही है। इसके लिये जितना डॉक्टर दोषी है, उतना ही स्वास्थ्य मंत्री भी जिम्मेदार है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स की कमियां, दवाइयां, एक्सरे, सहित सभी प्रकार की जांच की सुविधा एक प्रकार से खत्म हो गई। जब मरीज के परिजन अस्पतालो की दुर्दशा पर शिकायत करते है, तब भाजपा सरकार के मंत्री सब कुछ बेहतर होने दावा कर शिकायतों को नजरअंदाज करते है। अब मंत्री राजवाड़े खुद ही डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रही है तो इन परिस्थियों के लिये ज़िम्मेदार कौन है?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा अब मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जब जिला अस्पताल में ईलाज की लापरवाही का आरोप लगा रही है। ये तो लचर स्वास्थ्य को स्वीकार कर रही है। अब क्या मंत्री राजवाड़े मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल की विभागीय नकामी को लेकर शिकायत करेंगे? क्या सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा सुधारने सरकार कड़े कदम उठायेगी। या हमेशा की तरह मंत्री राजवाड़े इन अव्यवस्थाओं से मुहं फेर लेंगी और फिर भाजपा सरकार की झूठी तारीफ करने में जुट जायेंगी।मंत्री राजवाड़े को प्रदेश के सभी अस्पतालों का दौरा कर निरीक्षण करना चाहिये और व्यवस्था बनाने का प्रयास करना चाहिये।
