G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

मारपीट कर शहर के माहौल को खराब करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 29 मुख्य आरोपियों को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर।

मारपीट कर शहर के माहौल को खराब करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 29 मुख्य आरोपियों को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर।

कबीरधाम पुलिस के द्वारा विभिन्न टेक्निकल एविडेंस के आधार पर लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी।

दिनांक-03/10/2021 को प्रार्थी दुर्गेश देवांगन के द्वारा अपने साथ हुए मारपीट के विषय में थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कबीरधाम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गणों के निर्देशन में अलग अलग टीम बनाकर आरोपियों का पता तलाश टेक्निकल एविडेंस के आधार पर किया गया जिसमें लगातार पुलिस टीम के द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देकर शहर के माहौल को खराब करने वाले कुल 27 मुख्य आरोपियों पर उचित कार्यवाही कर सलाखों के भीतर पहुंचाया गया है, साथ ही फरार आरोपियों का पुलिस टीम के द्वारा पता तलाश कर गिरफ्तार किया जा रहा है। जिसमें आज दिनांक -12/10/2021 को 02 अन्य आरोपियों (1) ईदरीश खान ऊर्फ इब्बू पिता खलील खान उम्र 26 साल, साकिन वार्ड नंबर 05 आदर्श नगर कवर्धा, थाना सिटी कोतवाली जिला कबीरधाम।(2) वजीर खान पिता हलीम खान उम्र 19 साल, साकिन वार्ड नंबर 21 केशर गैरेज के पास थाना सिटी कोतवाली जिला कबीरधाम (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 29 मारपीट के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही विभिन्न टेक्निकल एविडेंस, फोटोग्राफी वीडियोग्राफी, सी.सी.टी.वी. फुटेज, आदि के माध्यम से आरोपियों का पता तलाश कर पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page