कवर्धा:मिनी माता सम्मान-वर्ष 2021 के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदल आमंत्रित।

मिनी माता सम्मान-वर्ष 2021 के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदल आमंत्रित।
कवर्धा, 04 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने वाली राज्य की एक महिला, अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)‘‘ प्रदान किया जाता है। वर्ष 2021 के सम्मान के लिए आवेदन 10 अक्टूबर 2021 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन के साथ समस्त दस्तावेज प्रमाणित संलग्न करना होगा। आवेदन एवं योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में संपर्क कर सकते है। समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जावेगा। एक बार अस्वीकृत किए जा चुके आवेदन पूनः विचारणीय नही होगे।