G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

लोहारा पुलिस को मिली एक और सफलता नौ माह से फरार शराब तस्कर गिरफ्तार

लोहारा पुलिस को मिली एक और सफलता नौ माह से फरार शराब तस्कर गिरफ्तार

AP न्यूज : दिनांक 09/10/20 को मुखबीर से सुचना मिला था कि मध्य प्रदेश से अवैध रूप से शराब की तस्करी होने वाली है सूचना पर लोहारा पुलिस द्वारा संभावित रास्तो पर नाकाबंदी कर वाहनो की चेकिंग कर रही थी ‍कि शाम करीब 6/00 बजे नाकाबंदी स्थल से कुछ दूर पहले एक वाहन रूका जिसका चालक पुलिस नाका बंदी चेकिंग को देखकर संदिग्ध रूप से वाहन छोड़ कर जंगल की ओर भागने लगा नाका बंदी पाइंट मे लगे टीम के द्वारा पीछा किया गया परन्तु जंगल और अंधरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गया था मौके पर छोड़े जाईलो वाहन क्रमांक CG095281 को चेक करने पर वाहन मे काला रंग के कंबल से ढका हुआ कुल 40 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित गोवा अंग्रेजी शराब रखा हुआ था मौके पर 40 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब व जाईलो वाहन क्रमांक CG095281 कीमती 8,00000 कुल जुमला कीमति 10लाख 10हजार रूपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 193/20 धारा 34(2)आबकारी एक्ट कायम कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी लगातार की जा रही थी कि पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के दिशानिर्देश एवम अनुविभागीय अधिकारी बी आर मंडावी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी लोहारा के नेतृत्व में टीम तैयार कर नए सिरे से प्रकरण के फरार आरोपी की पता तलाश शुरू की गई और एक -एक कडिओ को जोड़ते हुय नौ माह के अथक मेहनत,लगातार पतासाजी,और उत्कृष्ट पुलिसिंग के बल पर आखिर लोहारा पुलिस फरार आरोपी विजय यादव पिता रामबिलास यादव उम्र 27 साल साकिन देवादा थाना सोमनी जिला राजनांदगाव तक पहुच गई और आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर आरोपी को दिनांक 16 जुलाई को सोमनी राजनांदगांव जिले से गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक डोमार साहू,प्रधान आरक्षक खूबी राम,आरक्षक प्रदीप,कीर्ति वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page