प्रधानमंत्री फसल कटाई प्रयोग एवं कृषि सांख्यिकीय योजनाओं का वार्षिक प्रशिक्षण संपन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़, 19 अगस्त 2025//
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में कार्यालय कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा के तत्वाधान में संभाविक न्यादर्श पद्धति से प्रधानमंत्री फसल कटाई प्रयोग तथा अन्य कृषि सांख्यिकीय योजनाओं का वार्षिक प्रशिक्षण वर्ष 2025-26 का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर कार्यालय स्थित सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण में कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ से पदस्थ पर्यवेक्षक फसल प्रयोग श्री आर.के. चौधरी एवं संगणक चन्द्रशेखर सिंह ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को फसल प्रयोग की विधि, आंकड़ा संकलन एवं रिपोर्टिंग संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए।
आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख सुश्री रेणुका रात्रे, तहसीलदार आशीष कुमार देवहारी, तहसीलदार भूपेन्द्र नेताम एवं प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा गजानंद ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित रहे।


