ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : भारतीय मजदूर संघ तथा भारतीय किसान संघ द्वारा कलेक्टर के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई:

पंडरिया : भारतीय मजदूर संघ तथा भारतीय किसान संघ द्वारा कलेक्टर के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई

पंडरिया : भारतीय मजदूर संघ तथा भारतीय किसान संघ द्वारा कलेक्टर के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई


1. कारखाने के निजीकरण का विरोध:
दोनों संगठनों ने स्पष्ट रूप से कारखाने के निजीकरण का विरोध किया और इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।


2. मोलासीस (Molasses) की बिक्री:
पूर्व में मोलासीस निविदा को एथेनॉल निर्माण हेतु न देकर खुले बाजार में बेचने का प्रस्ताव रखा गया था। इस मुद्दे को आज पुनः कलेक्टर महोदय के समक्ष रखा गया। कलेक्टर महोदय ने त्वरित निर्णय लेते हुए निर्देश दिया कि जो खरीदार नगद भुगतान करेगा, उसे ही मोलासीस बेचा जाए। इस संबंध में प्रबंधक संचालक को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


3. स्थानीय श्रमिकों को अवसर और अतिरिक्त कर्मचारियों की छंटनी:
कारखाना बचाने के लिए बाहरी कंपनी ‘केस्टेक’ को हटाकर स्थानीय अनुभवी एवं योग्य श्रमिकों को अवसर देने की मांग की गई। साथ ही अतिरिक्त कर्मचारियों की अनावश्यक भर्ती पर रोक लगाते हुए आवश्यकता अनुसार छंटनी करके अतिरिक्त कर्मचारियो को बाहर किया जाए इस पर भी जोर दिया गया।


4. भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई:
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कारखाने में हुए किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



इस सभी बिंदुओं पर भारतीय किसान संघ और भारतीय मजदूर संघ ने संयुक्त रूप से एक लिखित ज्ञापन भी कलेक्टर महोदय को सौंपा।

8 मई को भारतीय किसान संघ और भारतीय मजदूर संघ द्वारा कलेक्टर आफिस घेराव भी किया जाएगा अगर लिखित आश्वासन नही मिला तो आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

आज के बैठक मे भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री आशीष चन्द्रवंशी, शक्कर कारखाना पंडरिया भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष कृष्णा चन्द्रवंशी,भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष डोमन चन्द्रवंशी, कोषाध्यक्ष द्वारिका चन्द्रवंशी, बोड़ला तहसील अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी,और सभी तहसील पदाधिकारी किसान संघ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page