ChhattisgarhKCGखास-खबर

पीएम श्री सेजेस गण्डई में “पूर्व छात्र मिलन समारोह (एल्युमिनी मिट)”, निःषुल्क सायकल वितरण एवं “वार्षिक उत्सव” का आयोजन किया गया

News Ad Slider
Advertisement

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ / गंडई पंडरिया :
गण्डई – नगर के पीएम श्री स्व. लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, गण्डई में दिनांक 02/02/2026 को “पूर्व छात्र मिलन समारोह (एल्यमिनी मिट)” एवं “वार्षिक उत्सव” का आयोजन किया गया। पूर्व छात्र मिलन समारोह एल्युमिनी मिट के अंतर्गत विद्यालय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंडई नवीन नाम पीएम श्री स्व. लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, गण्डई से वर्ष 2000 तक उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को आमंत्रित किया गया था। जिसमें लभगभ 200 पूर्व छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत में संजय राजपूत, अध्यक्ष एस.एम.डी.सी. पीएमश्री गंडई, प्राचार्य पवन कुमार ददरया, अन्य पधारे हुए अतिथियों एवं पूर्व छात्र/छात्राओं के द्वारा माँ सरस्वती एवं छ.ग. महतारी की पूजा अर्चना कर राज्यगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् कार्यक्रम में पधारे पूर्व छात्र/छात्राओं का प्राचार्य पवन कुमार ददरया एवं विद्यालयीन स्टाॅफ के द्वारा मोमेण्टो भेंट कर बैज लगाकर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत गंडई के वर्तमान अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो जी ने भी भाग लिया जिनका स्वागत शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय राजपूत जी के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में पधारे समस्त पूर्व छात्र/छात्राओं ने अपने विद्यार्थी जीवन से संबंधित अनुभव साझा किया। साथ ही आज पर्यन्त की उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में इस विस्मरणीय पल को यादगार बनाने के लिए सभी पूर्व छात्र/छात्राओं के साथ पधारे हुए समस्त अतिथियों, विद्यालय के प्राचार्य का एक फोटो सेशन हुआ। उक्त कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका जसबीर सिंह, व्याख्याता के द्वारा निभायी गई एवं देवेन्द्र वासनिक, व्याख्याता और रविश भारती शिक्षक का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में पधारे सभी छात्र/छात्राओं एवं सम्मानिय अतिथियों के लिए विद्यालय परिवार के द्वारा स्वरूचि भोज का आयोजन रखा गया। जिसमें सभी ने बड़े ही रूचि के साथ भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में पधारे सभी पूर्व छात्र/छात्राओं ने इस आयोजन का खूब सराहना किया। अंत में प्राचार्य पवन कुमार ददरया ने शाला परिवार की ओर से सभी पूर्व छात्र/छात्राओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत विद्यालय में कक्षा 09 में अध्ययनरत् अ.जा., अ.ज.जा. एवं बीपीएल वर्ग के पात्र बालिकाओं को शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत पधारे हुए अतिथियों राकेश ठाकुर, अध्यक्ष भाजपा मंडल, राजेश मेहता, उपाध्यक्ष जिला भाजपा, संजय राजपूत अध्यक्ष एस.एम.डी.सी., श्यामपाल ताम्रकार, सदस्य, रोहन ताम्रकार, सदस्य, विक्की कुर्रे, सदस्य, सोनिया दुबे सदस्य, सरोज शर्मा सदस्य, जीवनदास रात्रे पूर्व मंडी अध्यक्ष, एवं संस्था के प्राचार्य के द्वारा सभी पात्र 20 बालिकाओं को निःशुल्क सायकल वितरण किया गया। जिसमें प्रभारी शिक्षक किरण वर्मा भी उपस्थित रही। सायकल वितरण के पश्चात् सांस्कृति कार्यक्रम वार्षिक उत्सव की रंगारंग शुरूआत की गई। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुती विद्यालय के संगीत शिक्षक टोपूराम साहू एवं उनकी टीम के साथ विद्यालय के छात्राओं के द्वारा राज्य गीत गायन के साथ प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात् विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम लोकनृत्य, राऊत नाचा, राजस्थानी नृत्य, भारत के समस्त त्यौहार से संबंधित, आर्मी डांस, हाॅरर कामेडी, मराठी डांस, बाल श्रम निषेध नाटक, संतुलित आहार से संबंधित नाटक, छात्र जीवन में पालक एवं शिक्षकों की भूमिका से संबंधित आदि विभिन्न प्रस्तुती दी गई। विद्यालय के छात्र जय जंघेल के द्वारा बेहतरीन साज सज्जा के साथ पंडवानी गायन किया गया एवं दिशा साहू और गुंजन साहू के द्वारा राजा भरथरी के जीवन से संबंधित लोकगीत भरथरी का गायन किया गया। जिसने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों एवं पालकगणों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी माननीय लालजी द्विवेदी भी उपस्थित हुए। शाला परिवार की ओर से प्राचार्य पवन कुमार ददरया के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी का आत्मीय स्वागत किया गया। डीईओ सर ने भी अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की खूब सराहना किया। साथ ही प्राचार्य एवं विद्यालयीन समस्त स्टाॅफ को की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया। डीईओ सर ने आने वाले बोर्ड परीक्षा के लिए संस्था के विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दिया। अंत में मराठी डांस के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ददरया के द्वारा कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों, नगर के गणमान्य नागरिकगण एवं पालकगणों का आभार प्रकट किया गया। अपने आभार उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाॅफ सदस्यों को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु बधाई दिया। साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा में उतरने हेतु मार्गदर्शन देते हुए शुभकामनाएँं दिया। पूरे कार्यक्रम में दर्शकों के लिए रूचिकर वातावरण बनाए रखने एवं सफल मंच संचालन में स्मिता दास व्याख्याता, मनीज दास व्याख्याता, मुकेश यादव, प्रधान पाठक पू.मा. एवं कक्षा 10वी के छात्र मास्टर पीयूष की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं सफल संचालन में विद्यालय के स्टाॅफ सदस्य, व्ही.एन.नागेन्द्र से.नि.व्याख्याता, महेश सिंह ठाकुर व्याख्याता, व्ही.एन. रत्नाकर, व्याख्याता, राकेश रोशन शर्मा, व्याख्याता, योगेश्वरी तारम, रामकुमार केंवट, स्नेह एक्का, नंदिनी जांगड़े, भुवनेश्वरी साव, सुरभि उइके, किरण वर्मा, सुश्री किरण ठाकुर, रीमा देवांगन, सौम्या शर्मा, दुर्गेश कुमार सेन, सुश्री निधि चैहान, यश जंघेल, रोहन दिवाकर, कोमल सिंह, देवचरण, हेमन्त कुमार, ममता सोनी, दिव्या श्रीवास्तव, निरंजन लाल चंद्रवंशी, अजय खलखो, शिलमन ठाकुर, हिमांशु वर्मा, नेहा देवांगन, डोमार सिंह राजपूत, आशुतोष देवांगन, रूपेन्द्र साहू, जागेश्वरी श्रीवास्तव, हेमराज, कल्पना, ढालेश्वर वर्मा, श्रीमती आराधना सिंह जगत, खेमबाई नेताम, विद्यालय के मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाले रसोईया एवं विद्यालय के वालंटियर छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page