कवर्धा पंडरिया:- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय गांधी चौक में आमसभा को संबोधित करते हुते भावना बोहरा जिला पंचायत सदस्य सभापति एवं महिला मोर्चा संगठन मंत्री ।

कवर्धा पंडरिया:- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय गांधी चौक में आमसभा को संबोधित करते हुते भावना बोहरा जिला पंचायत सदस्य सभापति एवं महिला मोर्चा संगठन मंत्री ।
छत्तीसगढ़ में विगत 4 वर्षों में कांग्रेस की सरकार आने के बाद खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध एवं कुशासन के विरोध में आज पंडरिया में पुराना पानी टंकी के पास आयोजित विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन भ्रष्टाचारी कांग्रेस हटाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ में शामिल हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, बढ़ते दुष्कर्म, अनियमित बिजली बिल से अवैध वसूली, पंडरिया में व्याप्त स्थानीय मुद्दों एवं समस्याओं और विभिन्न विषयों को लेकर सभा को संबोधित किया। प्रदर्शन में पंडरिया विधानसभा के समस्त नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता बहनें एवं समस्त मंडल व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे