G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

उर्वरक नियंत्रण आदेश उल्लंघन पर चार कृषि केन्द्रों पर कार्रवाई

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :
रबी वर्ष 2025-26 के प्रारंभ से ही कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज, खाद एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विक्रय केन्द्रों में सतत निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है।

उप संचालक कृषि, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के निर्देशानुसार दिनांक 24 दिसंबर 2025 को जिले के विभिन्न स्थानों में संचालित कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर चार कृषि केन्द्रों पर विक्रय प्रतिबंध लगाते हुए सामग्री जब्त की गई। साथ ही संबंधित चारों कृषि केन्द्र संचालकों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उप संचालक कृषि श्री सोलंकी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री वीरेंद्र डहरिया एवं सहायक संचालक कृषि श्री लुकमान साहू की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान विकासखंड खैरागढ़ अंतर्गत मौर्या कृषि केन्द्र, दाउचौरा; सागर कृषि केन्द्र, पिपलाकछर; विकास कृषि केन्द्र, गाड़ाघाट एवं जानवी कृषि केन्द्र, गाड़ाघाट में जांच की गई।

जांच के दौरान संबंधित कृषि केन्द्रों में स्कंध पंजी का संधारण नहीं होना, स्रोत प्रमाण पत्र का अभाव, मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं होना तथा निर्धारित कैश/क्रेडिट मेमो का संधारण नहीं पाया गया। उक्त कमियों को उर्वरक नियंत्रण आदेश का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए सभी संबंधित कृषि केन्द्र संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page