पंडरिया विकासखंड के महाविद्यालयों में समस्याओं का अंबार:-अभाविप

पंडरिया विकासखंड के महाविद्यालयों में समस्याओं का अंबार:-अभाविप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला कबीरधाम इकाई पडरिया पांडातराई कुई कुकदूर के कार्यकर्ताओं ने शासकीय इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पंडरिया,अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय पांडातराई, शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई कुकदूर में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर माननीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया को ज्ञापन सौंपकर जल्द निराकरण की मांग किया। मांग 07 दिवस के भीतर पूर्ण न होने की स्थिति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला कबीरधाम सामान्य विद्यार्थियों साथ कार्यालय घेराव को होंगी बाध्य।
अभाविप के नगर मंत्री राकेश बघेल ने बताया की महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की सुविधाओं में भुपेश बघेल ने कांटे मारी किया है।पंडरिया नगर मंत्री कृष्णा साहू जी ने कहां की पंडरिया विकासखंड मुख्यालय का 40 वर्षों से संचालित महाविद्यालय में अभी तक पूर्ण भवन न होना विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई न होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु पलायन करना पड़ता है। यहां के जनप्रतिनिधियों में आलस्य इतना व्याप्त है की आए हुएं विषयों की पढ़ाई तक संचालित नहीं करा पाए।
ज़िला संयोजक तुषार चन्द्रवंशी ने बताया कि बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति का पैसा रुका हुआ है।जिसे जिला प्रशासन द्वारा अब तक नहीं डाला गया है।
2018 से राशि स्वीकृत फिर भी कुई कुकदूर का नवीन महाविद्यालय अपने स्वयं के भवन का राह देख रहा है
गौरतलब होंगा की 2018 में महाविद्यालय स्थापना के साथ ही नवीन महाविद्यालय हेतु जमीन एवं राशि स्वीकृत हुआ था। परन्तु दुर्भाग्य का विषय है की महाविद्यालय तों खुल गया।भवन 5 वर्षों में नहीं बना।
भवन न होने के कारण हाई एवं हायर सेकंडरी विद्यार्थियों को हों रही परेशानी कक्षाएं निर्बाध रुप से नहीं लग पा रहें हैं।दोपहर में कक्षाएं लगने से विद्यार्थियों का मन नहीं लग रहा है पढ़ने में।
कुई कुकदूर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल भवन बेहद जर्जर दुर्घटना को दें रहा न्यौता
पांडातराई महाविद्यालय की भूमि हथिया रहें भूमाफिया
ABVP कार्यकर्ताओं के बार बार आग्रह पर भी ध्यान नहीं दें रही प्रशासन जिसका खामियाजा महाविद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण कर घर बना रहें लोग। बाउंड्री वॉल के लिए अनेकों बार जनप्रतिनिधियों द्वारा घोषणा किया गया फिर भी बाउंड्री वॉल के लिए तरस रहा पांडातराई महाविद्यालय।
ज़िले भर के महाविद्यालयों में 2010-13 पाठ्यक्रम के पुस्तकों से पढ़ाई कराया जा रहा है
दुर्भाग्य ही कहें क्योंकि उच्च शिक्षा विभाग इतना निर्धन हो गया है। जिसके कारण विद्यार्थियों को ऐसे पुस्तकें पुस्तकालय से दिया जा रहा है। जिसमें वर्तमान पाठ्यक्रम ही गायब है।
ऐसे में विद्यार्थियों का भविष्य कहां तक उज्जवल हों पाएगा।
उक्त ज्ञापन सौंपने प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुलसी यादव नगर मंत्री राकेश कृष्णा राजेन्द्र ईश्वरी रिंकू खेमलाल हिरेंद्र बिट्टू मिथलेश थानेश संदीप रोशनी जायसवाल श्रवण महेंद्र हीरालाल एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें।




