G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

अभाविप कवर्धा ने कैंडल मार्च निकालकर तमिलनाडू की छात्रा लावण्या की आत्मा को शांति मिले एवं अपराधियों को कड़ी सजा

अभाविप कवर्धा ने कैंडल मार्च निकालकर तमिलनाडू की छात्रा बहन लावण्या की आत्मा को शांति मिले एवं अपराधियों को कड़ी सजा

लावण्या को न्याय मिलने और गैरकानूनी तौर पर गिरफ्तार हुए कार्यकर्ताओं की रिहाई तक संघर्ष जारी रहेंगी: अभाविप

AP न्यूज़ कवर्धा:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिनांक 14 फ़रवरी को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री आवास पर लावण्या आत्महत्या मामले में डीएमके सरकार द्वारा सांप्रदायिक तुष्टिकरण के विरोध एवं आंदोलनरत कार्यकर्ताओं के साथ किए गए अनैतिक व्यवहार एवं असंवैधानिक गिरफ़्तारी के विरोध में व लावण्या के लिए न्याय की मांग को लेकर देश के सभी राज्यों में ज़ोरदार प्रदर्शन किया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कबीरधाम के कार्यकर्ताओं ने पांडातराई नगर में कैंडल मार्च निकालकर बहन लावण्या को श्रद्धांजलि अर्पित किया। विदित हो कि तमिलनाडु के तंजावुर जिले के सेक्रेड हर्ट्स स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्ष की छात्रा लावण्या एम ने स्कूल प्रशासन द्वारा डाले जा रहे मतांतरण के दबाव के कारण आत्महत्या कर ली। राज्य सरकार द्वारा मामले को दबाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय मंत्री मुथु रामलिंगम सहित न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को तमिलनाडु पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर मध्यरात्रि में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।अभाविप के जिला संयोजक श्री तुषार चन्द्रवंशी ने कहा, “तमिलनाडु सरकार का लावण्या मामले में व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना तथा उन्हें गलत मुकदमे में फँसाना, तमिलनाडु सरकार की नीयत को दर्शाते हैं। अभाविप के कार्यकर्ता इन दमनकारी नीतियों से घबराने वाले नही हैं। हम लावण्या के लिए न्याय की माँग को बल देते रहेंगे।अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता ने कहा, “लावण्या के न्याय की आवाज़ देश के कोने-कोने से निकल कर आ रही है। देश भर के शिक्षण संस्थानों में छात्र लावण्या के न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई एक छात्रा की न होकर, देश भर के सभी छात्र-छात्राओं की है जो मतान्तरण के लिए प्रताड़ना को झेलते हैं। अभाविप ने आज देश भर में विरोध प्रदर्शन किया है तथा यदि हमारे कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ा गया तो यह प्रदर्शन देश भर में जारी रहेंगे। उक्त कैंडल मार्च में मुख्य रूप से जिला संयोजक तुषार चन्द्रवंशी नगर सह मंत्री गजाधर वर्मा निकिता केशरी पूजा संगीता मोनिका तुलसी यादव प्रशांत बंजारे केशव योगी उदय संगीता,अजय मुकेश सचिन धुर्वे, शेषनारायण गुरु नारायण प्रेमलाल ललित मानिकपुरी नितेश अनुराग खेमचंद लक्ष्मण ओंकार व्यास दीपक केशव मिथलेश, अमन, राकेश बघेल एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page