अभाविप ने विकासार्थ विद्यार्थी के तहत् भारतीय मानचित्र का मानव श्रृंखला बनाकर किया 1 हजार वृक्षारोपण

अभाविप ने विकासार्थ विद्यार्थी के तहत् भारतीय मानचित्र का मानव श्रृंखला बनाकर किया 1 हजार वृक्षारोपण
AP न्यूज़ पंडरिया: विकासार्थ विद्यार्थी (Student For Devolopment) 1992 में अपने स्थापना काल से ही पर्यावरण सरंक्षण एवं विकास की सतत अवधारणा को ध्यान में रखकर विद्यार्थीयों के बीच नेतृत्व खड़ा कर समाज को जागृत करने का कार्य कर रही है इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये विकासार्थ विद्यार्थी ने देशभर में वृक्ष मित्रों का पंजीयन करा कर उन के माध्यम से एक करोड़ वृक्षारोपण करने का महा अभियान लिया है। जिसमे कबीरधाम जिले के पांडातराई इकाई के कार्यकर्ताओं ने मानचित्र पर मानव श्रृंखला बनाकर इस अभियान में आम जनमानस को जुड़ने का आवाहन किया।। अभाविप के प्रांत sfd सह संयोजक नितिन वर्मा ने बताया कि आज के वर्तमान समय मे विकास की आधी दौड़ एवं बेतहाश बढ़ती जनसंख्या के कारण पृथ्वी के संसाधनों पर अत्यधिक भार हो गया है बढ़ते प्रदूषण एवं वृक्षों को काटने के कारण हमारे पर्यावरण को अत्यधिक हानि हो चुकी है। इन सारे कारणों से पृथ्वी का तापमान साल दर साल बढते ही जा रहा है जिसके कारण हमारे ग्लेशियर भी पिघल रहे है और समय-समय पर हमें प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए इस वर्ष विकासार्थ विद्यार्थी प्रकल्प के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सम्पूर्ण भारत वर्ष में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक लाने हेतु 1 करोड़ वृक्ष लगाएगी। जिला संयोजक तुषार चन्द्रवंशी ने बताया कि इसी क्रम में कवर्धा जिला में 28 जुलाई तक पौधरोपण की योजना बनी है। जिसके तहत कवर्धा में 10,000 वृक्षारोपण विभिन्न स्थानों में किया जाएगा। वृक्षारोपण का महत्व आमजनों तक पहुंचाने अभाविप कवर्धा सतत प्रयास कर रहा है। पिछले वर्ष हमने देखा की देश भर में कैसे आक्सिजन की कमी से हमने अपनों को खोया है।आने वाले भविष्य में किसी प्रकार से हमारे पर्यावरण को हानी न हों इस उद्देश्य से विकासार्थ विद्यार्थी ने यह अहम अभियान लिया है। मैं जनमानस से अपिल करता हूं । समान भागीदारी निभाते हुए। प्रत्येक नागरिक एक वृक्ष लगाए और उसका संरक्षण भी करने का संकल्प लें।
युक्ति यादव ने बताया कि संतुलित पर्यावरण के लिए 33% वनों की आवश्यकता होती है परन्तु आज विकास के चकाचौंध में हमारे भारत देश में मात्र 24% हिस्सों पर ही वन बचा है। पर्यावरण को संतुलित रखने एवं स्वास्थ्य वर्धक आक्सिजन के लिए हमें वृक्षारोपण आवश्यक रूप से करना चाहिए। कार्यक्रम प्रमुख राकेश बघेल,मानस मिश्रा ने बताया की भारतीय मानचित्र पर मानव श्रृंखला बनाने में सभी विद्यार्थियों शिक्षकगणों अभाविप कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।आज हमारे इस छोटे से कार्य को पुरा देश देख रहा है।और वृक्षारोपण अभियान से जुड़कर हरियाली लाने में योगदान दें रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत सह SFD प्रमुख नितिन वर्मा जिला SFD सह प्रमुख चमन निर्मलकर जिला संयोजक तुषार चन्द्रवंशी नगर मंत्री शेषनारायण चन्द्रवंशी जिला जनजाति कार्य प्रमुख सचिन धुर्वे आकाश वर्मा संगीता निकिता गजाधर वर्मा बिट्टू बंजारे मानस मिश्रा राकेश हिरेन्द्र पुष्प राज श्रवण लक्ष्मण अजय साहू सोमू गुप्ता खेमलाल राहुल जायसवाल राजा कट्टर देव अभिषेक चन्द्रवंशी साहू सुनिल एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।