G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

आम आदमी पार्टी कबीरधाम की बैठक हुई सम्पन्न, आब्जर्वर दे रहे कार्यकर्ताओ को ट्रेनिंग

आम आदमी पार्टी कबीरधाम की बैठक हुई सम्पन्न, आब्जर्वर दे रहे कार्यकर्ताओ को ट्रेनिंग

कवर्धा। आम आदमी पार्टी के द्वारा जिला कबीरधाम में जिला कमेटी के द्वारा आम आदमी पार्टी की एक बैठक आहूत की गई जिसमें पंडरिया विधानसभा एवं कवर्धा विधानसभा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें विधानसभा पंडरिया ऑब्जर्वर कृष्णा गिरी गोस्वामी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

जिला अध्यक्ष पवन चंद्रवंशी ने कहा कि कोई भी लड़ाई किसी अकेले व्यक्ति की लड़ाई नहीं होती है। बड़ी लड़ाइयां सामूहिक होती हैं और इसमें जमीन के कार्यकर्ता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से ऊब चुकी है और अब बदलाव चाहती है। इस बदलाव के लिए प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है। यह स्थिति महज खुश होने की नहीं है, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है और प्रदेश में आम आदमी का शासन स्थापित करना है।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पवन कुमार चंद्रवंशी जिला सचिव देवेंद्र चंद्रवंशी, जिला कोषाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष सुखनंदन धुर्वे, जिला उपाध्यक्ष राम कुमार चंद्रवंशी, पुनीत चंद्रवंशी, संतोष ठाकुर, कृष्णा वाहने, फिरोज खान, लाल दास मानिकपुरी, कवर्धा विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश चंद्रवंशी, विधानसभा सचिव रिखी साहू, संगठन मंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी, पंडरिया विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र भास्कर , कोषाध्यक्ष रहस् चतुर्वेदी, संगठन मंत्री गोविंदा चंद्रवंशी एवं सभी पदाधिकारी ने पार्टी मीटिंग अटेंड की जिसमें अरविंद केजरीवाल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बात कही गई जिस में उपस्थित चचेडी ब्लॉक अशोक देवांगन, भगत चंद्राकर, मनोज चंद्रवंशी, गोपाल चंद्राकर, रघुवीर चंद्रवंशी, कमलेश चंद्राकर, डबराभाट ब्लाक श्रवण कुमार धृतलहरें,दुलारी धृतलहरे, जैजै कुरे,सतनाम दास ,दिलीप कुमार, नवल दास ,कमलेश धृतलहरें ,जीवन मोहले, नवल किशोर पाठक, मनोज जोशी, सुखचंद यादव , तोलम मेरावी, महंत राम पटेल, कमलेश मेंरावी, आकाश चेलक, राहुल भट्ट, लोचन चांदसे भी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page