G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BemetaraChhattisgarh

बेमेतरा- पोला उत्सव मानपुर द्वारा भोजली सिर पर धारण कर शोभायात्रा निकाला गया.. जो पिकरी तालाब में विसर्जन किया गया

AP न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा-पोला उत्सव में वार्ड नं. एक मानपुर एवं बिजली ऑफिस पारा द्वारा 100 कन्याओं द्वारा भोजली सिर पर धारण कर शोभायात्रा निकाला गया जो पिकरी तालाब में विसर्जन किया गया तत्पश्चात अनेक मोहल्ला समितियों से रामधुनी पार्टी राम नाम संकीर्तन करते हुए सभी बांधा तालाब के पास पहुंचे जहां पर कन्या एवं महिलाएं अपनी मनोकामना हेतु पीपल के पास प्रत्येक वर्ष पोला पटकती है यहां पूरा मेला सा लगता है पूर्व में बैल दौड़ प्रतियोगिता भी होता था उसके बाद बैल रूप सज्जा प्रतियोगिता भी रखा जाता था लेकिन अब वह धीरे-धीरे बंद हो गया है, आप केवल मेला जैसा दुकाने लगता है और हजारों की संख्या में भीड़ होता है इस अवसर पर नगर के भाजपा नेता अनिल रजक, नगर पालिका उपाध्यक्ष पंचू साहू ,तारन वर्मा, बनवाली साहू, कोमल यादव, अनिल रजक, अजय वर्मा, धरमू वर्मा, खेलन साहू ,महेश सिन्हा,प्रभु वर्मा, उमाशंकर साहू,ललित वर्मा,सुखी साहू, प्रियंक वर्मा,सतीश साहू सहित हजारों की संख्या में समिति के सदस्य एवं दर्शक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page