G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला विकसित भारत का बजट – सांसद संतोष पांडेय

जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला विकसित भारत का बजट – सांसद संतोष पांडेय

  • सांसद पांडेय बोले – हमारी टेक्नॉलॉजी स्वदेशी और वर्ल्ड क्लास होगी।

कवर्धा – राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पाण्डेय ने कहा कि यह बजट कर्ज को नियंत्रित रखते हुए विकास के लिए आर्थिक संसाधन सुरक्षित रखता है। भारत का विकास अब अभूतपूर्व गति और अनुशासित खर्चे से हो रहा है। स्केल-अप, इक्विपमेंट, मटेरियल्स, फुल-स्टैक आईपी, स्किल सेंटर्स, नेक्स्ट-जेन मैन्युफैक्चरिंग और हाई-वैल्यू इंजीनियरिंग का करियर सुरक्षित रहेगा। किसी भी तकनीकी क्षेत्र में भारत, दुनिया में किसी देश से पीछे नहीं रहेगा। हमारी टेक्नॉलॉजी स्वदेशी और वर्ल्ड क्लास होगी। छत्तीसगढ़ में अमृत स्टेशन योजना के तहत राजनांदगांव, डोंगरगढ़, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित राज्य के 32 स्टेशनों के कायाकल्प का कार्य अगले वित्तीय वर्ष में और गति पकड़ेगा। इसी प्रकार किसानों के लिए भारत-विस्तार नामक बहुभाषी एआई टूल लॉन्च किया गया है, जो छत्तीसगढ़ी और अन्य स्थानीय भाषाओं में कृषि संबंधी सलाह देगा। राज्य की ग्राम पंचायतों में यूपीआई और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। आधारभूत अधोसंरचना विकास पर सरकार के छ : गुना वृद्धि किये जाने का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य को भी मिलेगा। सांसद पाण्डेय ने कहा कि ये विकसित भारत का बजट है, बजट से नए रास्ते खुलेंगे, यह जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page