G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

घरेलू फ्रीज में धमाका किसान की हुई मौत

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

फ्रीज खोलने पर हुआ धमाका…. किसान के दोनों पैर उखडे…. गंभीर चोटें भी आई थी

मामला भोरमपुर ग्राम पंचायत का ग्रामीणों में दहशत

छुईखदान समीपस्थ ग्राम पंचायत भोरमपुर में उस समय अफरातफरी मच गई जब गंधव वालों को पता चला कि गांव के एक मकान में फ्रीज में धमाका हुआ है और मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया है आनन फानन में घर के अन्य लोग एवं रिश्तेदार पडोसी आदि पीडीत को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र छुईखदान लेकर आए परन्तु मरीज की स्थिति एवं गंभीरता को देखते हुए मामला राजनांदगांव के लिए रिफर कर दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है अस्पताल पहुंचने से घायल की मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां विकासखंड मुख्यालय से गंडई मार्ग में मात्र 04 कि.मी. की दूरी पर स्थित ग्राम भोरमपुर निवासी श्रीराम वर्मा पिता मेहतर राम वर्मा 52 वर्ष आज सुबह साढ़े सात बजे जब अपने घरेलू उपयोग की फ्रिज से कुछ सामग्री निकालने के लिए फ्रिज का दरवाजा खोला तब फ्रिज में से जोरदार धमाका हुआ जिससे श्रीराम वर्मा के दोनों पैर लगभग मौके पर ही उखड़ गए तथा शरीर के अन्य अंगों को भी गंभीर चोटें आई, लोगों नें स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायल को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थय केंन्द्र लेकर आए परन्तु प्रारंभिक ईलाज के साथ ही मरीज को और अधिक उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया परन्तु पता चला है कि जिला मुख्यालय में पहुंचते ही घायल ने दम तोड़ दिया इस हृदय विदारक घटना में मृतक अपने पीछे एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां छोड़ गए है। यद्यपि फ्रिज में धमाका होने के कारणो का सही सही पता नहीं चल पाया है परन्तु बताया जाता है कि उक्त फ्रिज घर के किचन में ही रखा था तथा रात भर बंद भी था जिसे सुबह सुबह ही चालू किया गया था. फिलहाल उक्त घटना सभी उपभोक्ताओं के लिए एक सीख है कि घर में रखे सभी इलेक्ट्रानिक सामान जैसे फ्रिज, कूलर, एसी, गीजर आदि का समय समय पर संबंधित कंपनी आदि के माध्यम से जांच कराते हुए जांच की लिखित रिपोर्ट लेते रहे ताकि इस प्रकार की घटना किसी के साथ ना हो. फिलहाल लोगों ने मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page