पी. जी. महाविद्यालय में अर्थशास्त्रीय परिषद का हुआ गठन

पी. जी. महाविद्यालय में अर्थशास्त्रीय परिषद का हुआ गठन

कवर्धा। जिले के अग्रणी महाविद्यालय पी जी कालेज कवर्धा में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा प्रभारी प्राचार्य डॉ दिप्ती जांगड़े, डाॅ अनिल शर्मा,प्रो. एस के मेहर, प्रो. मुकेश कामले, अतिथि व्याख्याता किरन कोठारी व वैभव गुप्ता की उपस्थिति में अर्थशास्त्रीय परिषद का गठन किया गया।
जिसमें रेश्मा मार्कण्डेय को अध्यक्ष, मोहित साहू को उपाध्यक्ष और राम साहू को सचिव नियुक्त किया गया। डॉ अनिल शर्मा द्वारा परिषद कि महत्ता प्रकाश पर डाला गया इसके पश्चात अर्थशास्त्र कि अतिथि व्याख्याता किरन कोठारी द्वारा अर्थशास्त्रीय परिषद कि घोषणा कि और इस वर्ष कि कार्ययोजना व गतिविधियों का व्याख्या किया गया।
प्रो.एस के मेहर ने छात्रों को करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया इसके पश्चात प्रभारी प्राचार्य डॉ दीप्ति जांगड़े द्वारा छात्रों क उत्साहवर्धन करते हुए नवनियुक्त परिषद को शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर विभाग के लगभग पचास छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




