G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarhखास-खबर

राजधानी में आज से धान खरीदी शुरू, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सभी खरीदी केंद्रों का करेंगे निरीक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में आज से धान खरीदी समर्थन मूल्य (support price) पर धान खरीदी शुरू हो रही है। बता दें कि धान खरीदी के पहले दिन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत (Amarjit Bhagat) धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। मंत्री भगत राजधानी के विभिन्न धान खरीदी केंद्रो (paddy procurement centers) में जाकर धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे।

वहीं मंत्री भगत रायपुर के मंदिर हसौद , पारा गांव, बिरकोनी, काँपा, पटेवा व झलप के धान खरीदी केंद्रों में जाएँगे व केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद वे महासमुंद जिले के डूमरपाली और अचानकपुर रावना होंगे और वहाँ नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ करेंगे।

खाद्य मंत्री अपने कैम्प कार्यालय सरगुजा कुटीर, विधायक कॉलोनी से सुबह 11 बजे दौरे के लिए रवाना होंगे और लगभग 11:15 – 11:30 के बीच मंदिर हसौद के धान खरीदी केंद्र पहुंचेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page