Coronavirus: महाराष्ट्र में 6,497 नए मामले, 193 लोगों की मौत


Image Source : INDIA TV
मुंबई: महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 6,497 नए मामले सामने आए जबकि 193 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। वहीं आज कुल 4,182 डिस्चार्ज भी किए गए। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अब कोरोना वायरस के कुल मामले 2,60,924 हो गए हैं। अबतक 1,44,507 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए और उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं राज्य एक्टिव मामलों की संख्या फिलहाल 1,05,637 है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में अबतक 10,482 लोगों की मौत हो चुकी है।
आज महाराष्ट्र में 6,497 #COVID19 मामले सामने आए, 4,182 डिस्चार्ज भी किए गए और 193 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 2,60,924 है, जिसमें 1,44,507 डिस्चार्ज, 1,05,637 सक्रिय मामले और 10,482 मौतें शामिल हैं :राज्य स्वास्थ्य विभाग pic.twitter.com/cHi20BUf7n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2020