भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ कबीरधाम आज करेगी शिक्षकों का सम्मान

भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ कबीरधाम आज करेगी शिक्षकों का सम्मान

भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ कबीरधाम आज करेगी शिक्षकों का सम्मान
कवर्धा :- भारतीय जनता पार्टी, शिक्षा प्रकोष्ठ कबीरधाम के तत्वावधान में दिनांक रविवार 5 सितंबर को समय दोपहर 02 बजे से दानवीर भामाशाह परिसर शिव मंदिर के पास, लोहारा रोड में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।
जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक दिवस प्रत्येक शिक्षक के महत्वपूर्ण दिन होता भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर को उनकी स्मृति के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाले पर्व शिक्षक दिवस के दिन खुद को शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक के रूप में देखना काफी गर्वान्वित महसूस करवाता है।देश मे यह एक त्यौहार के जैसा होता जो शिक्षक समुदाय के मान-सम्मान को बढ़ाता है।