G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

ABVP इकाई पांडातराई ने व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए उच्च शिक्षा मंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


ABVP इकाई पांडातराई ने व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए उच्च शिक्षा मंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


पंडरिया, पांडातराई : नगरमंत्री शेषनारायण चन्द्रवंशी ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई‌ पांडातराई द्वारा अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय पांडातराई में व्याप्त समस्याओं के लिए सौंपा ज्ञापन। मंत्री उमेश पटेल उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन ज्ञात होगा की महाविद्यालय स्थापना को 10 वर्ष पुर्ण हो चुका है और इंदिरा आवास वार्ड नं 03 में शिफ्ट हुए 5 वर्ष से अधिक समय से भी पुर्ण हो चुका है। परन्तु अभाविप कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों के बार – बार ज्ञापन आंदोलन के बाद भी सुस्त शासन प्रशासन सड़क निर्माण के लिए किसी भी प्रकार से कार्यवाही नहीं कर रही है। स्नातक स्तर पर भुगोल गणीत अर्थशास्त्र जैसे विषय एवं स्नातकोत्तर में जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान जैसे विषय महाविद्यालय में नहीं है जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अन्यत्र जगह उच्च शिक्षा ग्रहण करने जाना पड़ता है। नगर अध्यक्ष ओमशंकर श्रीवास ने बताया की अटल बिहारी वाजपेई शास. महा. पांडातराई में स्नातक प्रथम वर्ष में बी.ए में 140 बी.एस.सी में 140 सीट ही उपलब्ध है। जिससे की अधिक संख्या में विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त करने से चूक जातें हैं। जिससे विद्यार्थियों में काफी निराशा व्याप्त हो जाती है।महाविद्यालय में मात्र 04 नियमित प्राध्यापक है और उन्हे 15 से अधिक कक्षाएं देखना पड़ता है ।कई विषयों के प्राध्यापकों की कमि से पढ़ाई अच्छी तरह से नहीं पाता है। पुस्तकालय में नए पाठ्यक्रम की पुस्तकों की कमि ऐसी अनेक अन्य समस्याएं महाविद्यालय में व्याप्त है। जिसको पुरा कराने अभाविप इकाई पांडातराई वर्षों से संघर्षरत है। उपर्युक्त माग पुरा न होने की स्थिति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई‌ पांडातराई आंदोलन को बाध्य होगी ज्ञापन सौंपने प्रमुख रुप से तुषार चन्द्रवंशी, सचिन धुर्वे, मिथलेश साहु ,कामता प्रसाद निर्मलकर, नगर सह मंत्री प्रदीप, पुस्पराज ,लक्ष्मण,श्रवण, घनश्याम,आकाश देव,आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page