लोहारा विकासखंड में डॉ. सियाराम साहू कोविड प्रभावित परिवार से मिले

लोहारा विकासखंड में डॉ. सियाराम साहू कोविड प्रभावित परिवार से मिले

लोहारा : छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ सियाराम साहू एक दिवसीय प्रवास पर लोहारा विकासखंड के ग्राम धनोरा,खोलवा,सरईपतेरा,दारगाव में कोविड प्रभावित परिवार से सौजन्य भेंट किये। बोटेसुर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किये,कुर्वा में वृक्षारोपण कर पिछडी जाति के प्रतिनिधियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात किये।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत के सदस्य रामकृष्ण साहू ,रामचरण साहू, मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, मंडल महामंत्री योगेश साहू, बालूराम जांघेल अगन साहू इंदर जंघेल महेंद्र साहू सहित ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे ।

AP NEWS आप की आवाज



