मातृशक्ति से बढ़कर इस संपूर्ण विश्व में कोई शक्ति नहीं है। मदर्स डे पर सभी मातृ शक्तियों को नमन करता हूं – शिव वर्मा


राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने मातृ दिवस के अवसर पर रूनेह धैर्य एवं कंरूणा की प्रतिमूर्ति मातृशक्ति को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि नींद अपनी सुलाया हमको आंसू अपने गिराकर हंसाया हमको दर्द कभी न देना उस खुदा को खुदा भी कहता मां भगवान का दूसरा रूप मां है। आत्मा और ईश्वर का संगम मां है। मां दुनिया में एकमात्र व्यक्ति है। जो अपने बच्चों से बदले में कुछ भी नहीं उम्मीद किए बिना असीम प्रेम करता है। मां का कर्ज जन्म जन्मांतर कभी वापस नहीं किया जा सकता। लेकिन कम से कम मातृ दिवस के दिन मां के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। मां का प्यार और आशीर्वाद हर दिन हर पल आपके साथ रहता है। मदर्स डे पर लोग बाहर घूमने जाते हैं और अलग-अलग से सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन इस साल कोरोनावायरस महामारी की वजह से हम घरों से बाहर नहीं निकल सकते है। ऐसे में घर बैठे मदर्स डे सेलिब्रेट कर सकते हैं किसी ने कहा है ।हजारो फूल चाहिए एक माला के लिए। हजारों बूंद चाहिए समुद्र के लिए। पर मां अकेली काफी है। बच्चों के जीवन को स्वर्ग बनाने के लिए। वर्मा ने कहा कि हम भी अजीब ही है। जिस मां के साथ हम पलते हैं। बढ़ते हैं जिसके साथ हम 24 घंटे रहते हैं साल में 1 दिन उसे ही हमें कहना पड़ता है मम्मा आई लव यू। हैप्पी मदर्स डे मां। पहली बात तो यह कि हमें यह सब कहने की हिम्मत नहीं होती पता नहीं क्यों। प्यार करना कोई तुमसे सीखे प्यार करना को तुमसे सीखे तुम ममता की मूरत ही नहीं, सबके दिलों का टुकड़ा, हो मैं कहता हूं मां तुम हमेशा ऐसी ही रहना मां से बढ़कर कोई नहीं इस दुनिया में क्योंकि मां की दुनिया बच्चों में ही निहित होती हैं। निस्वार्थ भाव से बच्चों की तरक्की सुख-दुख को वाहन करने वाली मातृशक्ति को चरणों में नमन। हर रिश्ते में मिलावट देखी ,कच्चे रंगों की सजावट देखी, लेकिन सालों साल देखा है मां को, उसके चेहरे पर ना कभी थकावट देखी, ना ममता में कभी मिलावट देखी सभी माताओं को धन्यवाद मदर्स डे की शुभकामनाएं



