G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

मेघालय में शाम 6.57 बजे आया 3.3 तीव्रता का भूकंप

Earthquake hits Meghalaya
Image Source : FILE

नई दिल्ली। मेघालय में शुक्रवार (26 जून) शाम 6.57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही। तुरा, मेघालय के पश्चिम में 79 किलोमीटर दूर आज शुक्रवार (26 जून) को 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। बता दें कि इससे पहले आज दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर हरियाणा के रोहतक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से परेशान है वहीं दूसरी ओर भारत में भी अलग-अलग राज्यों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं, जो चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों में पूर्वोत्तर से लेकर गुजरात तक हर जगह भूकंप के झटके आ चुके हैं।

लगातार आ रहे भूकंप के पीछे विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वक्त में यह एनसीआर के लिए बड़े खतरे का संकेत है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में धरती के अंदर प्लेटों के एक्टिव होने से ऊर्जा निकल रही है, जिससे रह-रहकर झटके महसूस हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page