G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

सर्वेक्षण में देरी न करने के कलेक्टरों को निर्देश, आरबीसी 6-4 के तहत पात्र किसानों को मिलेगी सहायता राशि

रायपुर। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि प्रभावित किसानों को राहत दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन किया जाए तथा राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों एवं निर्धारित मापदंडों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करे, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिल सके। सर्वेक्षण से लेकर सहायता राशि के वितरण तक की पूरी प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अन्नदाताओं के हितों की रक्षा करना और संकट की घड़ी में उन्हें हरसंभव संबल प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें आर्थिक राहत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का निष्पक्ष सर्वेक्षण कराकर पात्र किसानों को जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page