भारतीय जनता पार्टी पिपरिया मण्डल के द्वारा पिपरिया मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्य तिथि मनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा याद किया गया।

पिपरिया में स्वर्गीय श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि मनाकर याद किया
भारतीय जनता पार्टी पिपरिया मण्डल के द्वारा पिपरिया मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्य तिथि मनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा याद किया गया। इस अवसर पर कवर्धा विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक साहू जी उपस्थित थे। उन्होंने पण्डित जी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वह हमारे प्रति के पुरोधा है उनके ही माध्यम से जनसंघ के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई थी। समाज के लिए दिया गया उनका एकात्म मानववाद का दर्शन समस्त मानव समाज के लिए कल्याणकारी है। उक्त कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ घुरवाराम साहू, झगराम साहू,बलुक चंद्रवंशी,महामंत्री सुनील साहू, नगर पंचायत पिपरिया के नेता प्रतिपक्ष लवलेश, पार्षद कमलकांत नाविक, ईश्वरी ध्रुवे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।