

पार्टी सूत्रों ने बताया कि करीब दो घंटे चली बैठक में पश्चिम बंगाल के हर हिस्से के राजनीतिक माहौल पर चर्चा हुई। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के प्रभाव वाली सीटों के बारे में गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं से फीडबैक लिया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पुराने वफादार कार्यकर्ताओं को पार्टी में उचित सम्मान मिलना जरूरी है।

