G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipurखास-खबर

राज्यपाल मेडम का आश्वासन छत्तीसगढ़ के सरकारी ट्विटर अकॉउंट से

रायपुर। माननीय राज्यपाल महोदया ने आरसीआई प्रशिक्षित शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के संघ प्रमुख सुनील साहू प्रदेश अध्यक्ष मोनिका साहू, सचिव गार्गी पांडे, कोषाध्यक्ष हरीश साहू ने राज्य भर के दिव्यांग छात्र छात्राओं की बेहतर शिक्षा व पुनर्वास हेतु माननीय राज्यपाल महोदया अनुसुइया उइके से मुलाकात किया।

मुलाकात राजभवन के लॉन में हुई। जिसमें 6.50 हजार दिव्यांग छात्र छात्राओं की शिक्षा पर प्रस्ताव रखा गया।

लॉक डाउन में सामान्य बच्चो को ऑनलाइन शिक्षा, मोहल्ला क्लास और पढ़ाई तुहार दुवार ऐप से पढ़ाई कराई गई।
किन्तु दिव्यांग बच्चो के लिए कोई भी माध्यम से शिक्षा नही दिया गया। शिक्षा के अधिकार के तहत यह दिव्यांग बच्चो के साथ अन्याय हैं। जिसमे सामान्य शिक्षा सबको शिक्षा का उल्लंघन किया जा रहा हैं।

इन 6.50 लाख बच्चो की शिक्षा हेतु संकुल स्तर में सीधी भर्ती कर विशेष शिक्षकों की माध्यम से इन बच्चों की पुनर्वास पर जोर दिया गया।

पूरे देश मे 21 दिव्यंगता को मान्यता दिया गया हैं। इस हेतु राज्य सरकार को आगामी दिनों में अपनी मांगे पर जल्द भर्ती के लिए संघठन एकजुट हो गया हैं। आगामी 18 जनवरी 2021 को इन लोग रायपुर में धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
राज्यपाल महोदया ने इनकी भर्ती हेतु राज्य और केंद्र सरकार से जल्द निराकरण की बात कहि हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page