ViralWorld

इस शख्स की थी 1000 गर्लफ्रेंड…घर से मिली 50 हजार से ज्यादा गर्भनिरोधक गोलियां…अब भुगतनी पड़ेगी ये सजा

अंकाराः तुर्की की एक अदालत ने सोमवार को इस्लामिक टेलीविजन प्रचारक और लेखक अदनान ओक्तार को आपराधिक गिरोह बनाने, धोखाधड़ी करने और यौन शोषण करने जैसे अपराधों के लिए 1,000 साल से ज्यादा की जेल की सजा सुनाई। अदनान को इस्‍ताबुंल की एक अदालत ने 10 अलग-अलग अपराधों में 1075 साल की सजा सुनाई है। वर्ष 2018 में देशभर में मारे गए छापे में अदनान के दर्जनों मानने वाले गिरफ्तार किए गए थे। अदनान लोगों को कट्टरपंथी मत के बारे में उपदेश देता था जबकि महिलाओं को वह ‘बिल्लियां’ बुलाता था। अदनान को दी गई ये सजा लगातार चलती रहेगी

हालांकि अदनान ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है और अपनी रिहाई की मांग की है। अदनान पहले अपना खुद का टेलीविजन चैनल A9 चलाता था जिसमें वह इस्लामिक विषयों से जुड़े टॉक शोज को होस्ट करने का काम करता था। स्थानीय मीडिया का ये भी कहना है कि एक बार अदनान ने लड़कियों के साथ किए गए डांस का भी प्रसारण किया था जिसमें ये लड़कियां अर्धनग्न और मेकअप किए रहती थीं। इनमें से कई लड़कियों ने प्लास्टिक सर्जरी करा रखी थी, ताकि अपनी पहचान को छिपा सके।

अदनान को को इस्तांबुल पुलिस ने जुलाई 2018 में गिरफ्तार किया था। 77 दूसरे लोगों के साथ उसे मुकदमे के दौरान हिरासत में रखा गया था। तुर्की सरकार की न्यूज एजेंसी अनाडोलू के अनुसार, अदनान और उसके ग्रुप के 13 हाई रैंक वाले सदस्यों को कुल 9,803 साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। वहीं, अदनान को यौन अपराध, नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी और राजनीतिक तथा सैन्‍य जासूसी समेत कुल 10 मामलों में 1,075 साल और तीन महीने की सजा सुनाई गई।

दिसंबर में ट्रायल के दौरान अदनान ने जज को बताया कि उसकी 1,000 गर्लफ्रेंड थीं। वहीं, इससे पहले अक्टूबर में एक अन्य सुनवाई में उसने कहा था, ‘महिलाओं के लिए मेरे दिल में प्यार उमड़ता है। प्यार एक मानवीय गुण है। यह एक मुस्लिम होने का गुण है।’ एक और ट्रायल में अदनान ने खुद को असाधारण पुरुष और शक्तिशाली बताया था। ऐसा कहा जाता है कि इन लड़कियों का ब्रेन वॉश किया जाता था। वह लड़कों के साथ गाना भी गाता था और उन्हें ‘लायन’ कहकर संबोधित करता था। अदनान 1990 के दशक में पहली बार चर्चा में आया था। उस दौरान उसे अपने समर्थकों के साथ कई सेक्स स्कैंडल में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में वह छूट गया था। एक महिला ने सुनवाई के दौरान बताया कि अदनान ने कई बार उनके और अन्‍य महिलाओं के साथ यौन शोषण किया। कई महिलाओं के साथ जबरन रेप किया गया और उन्‍हें गर्भनिरोधक दवाओं को खाने के लिए मजबूर किया गया। अदनान के घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां मिली थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page