पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का निधन


मुख्यमंत्री भूपेश ने श्री अशोक सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक अशोक सिंह को कुछ दिन पहले ही तबीयत खराब होने के चलते नई दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अशोक सिंह बैंक के रिटायर अधिकारी थे।निधन के बाद पुरे परिवार में शोक की लहर है. अशोक सिंह के पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है. रायपुर से पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से गृहग्राम ले जाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के बड़े भाई श्री अशोक सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री अशोक सिंह के परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


