G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

जिले के दोनों शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई प्रारंभ


कवर्धा। जिले के भोरमदेव शक्कर कारखाना और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना में गन्ने की खरीदी एवं पेराई 27 नवंबर से केन केरियर पूजा के साथ ही शुरू हो गई है। भोरमदेव शक्कर कारखाना में इस सीजन 2020-21 में 4.50 लाख मेट्रिक टन गन्ना खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।
प्रबंध संचालक भूपेन्द्र कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पेराई सत्र 2020-21 में कारखाना कार्यक्षेत्र में गन्ने का सत्यापन कार्य कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के द्वारा राजस्व, कृषि, सहकारिता एवं शक्कर कारखाना के फिल्ड कर्मचारियों का दल गठित कर जिले में उपलब्ध गन्ने का ग्रामवार किसानवार सर्वे कार्य एवं डाटा एण्ट्री का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। किसानों को गन्ने की परिपक्वता के अनुसार से कलेण्डरिंग कर गन्ना आपूर्ति पर्ची दी जा रही है। कारखाने द्वारा कृषकों के बोए गए समस्त गन्ना प्रजातियों का क्रय कारखाने द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की दुष्प्रचार पर ध्यान न देवें। कृषक साफ सुथरा एवं परिपक्व गन्ना ही कारखाना में दिए गए नियत तिथि को ही आपूर्ति करें। केन्द्र सरकार द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2020-21 के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य (न्यूनतम लाभकारी मूल्य) 270.75 रुपए प्रति क्विंटल 9.5 प्रतिशत रिकव्हरी हेतु निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 9.5 प्रतिशत से प्रत्येक 0.1 प्रतिशत अधिक रिकव्हरी प्राप्त होने पर राशि रुपए 2.85 के मान से भुगतान की पात्रता रहेगी। इस सीजन में कारखाने में गन्ना खरीदी एवं पेराई दिसंबर 2020 से अप्रैल 21 तक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page