G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने जिला प्रेस क्लब के नए भवन का लोकार्पण किया

कवर्धा, 10 नवम्बर 2020। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज मंगलवार को कबीरधाम जिले के लिए निर्मित जिला प्रेस क्लब के नए भवन का लोकार्पण किया। मंत्री श्री अकबर ने प्रदेश में नए सरकार बनने के बाद कवर्धा जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की मांग पर जिला प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए मांग की थी। उन्होंने भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए दिए थे। इसी तरह प्रेस क्लब भवन के लिए बैठक व्यवस्था, संसाधनों की अन्य व्यवस्थाओं की पूर्ति के लिए समाजसेवी श्री कन्हैया अग्रवाल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कवर्धा में जिला प्रेस क्लब भवन की सौगात मिलने पर जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों के आवास के लिए भूमि आबंटन की मांग की। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि मीडिया क्षेत्र से जुड़े सभी मांगों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने भूमि आबंटन की प्राथमिक कार्यवाही के लिए अलग से चर्चा करते हुए भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रेस क्लब के सचिव विजय घृतलहरे ने किया। उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, अमिताब नामदेव, महासचिव डीएन योगी, यशवंत ठाकुर, दीपक मिश्रा,जिला सचिव देवेन्द्र चंद्रवंशी, महेश मिश्रा, ताहिर खान,रूपेश चंद्रवंशी, सूर्या गुप्ता,आदिल खान, सुरेश चंद श्रीवास्तव, रशीद कुरैशी,अविनाश ठाकुर, दुखहरण ठाकुर, अशोक मानिकपुरी, सतीश तंबोली, विकास सोनी,सूर्या चंद्रवंशी, बृजेश गुप्ता, महबुब खान, सुनील नामदेव, जलेश साहू ,रितेश यदु, सोनु यदु, लवकेश अहिरवार, मुकेश महिले, वेदनारायण तिवारी, बबला पाठक, राजेश चंद्राकर एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा मंत्री श्री अकबर का स्वागत किया। राजकुमार तिवारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, नीलकंठ चंद्रवंशी, कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान, मुकुंद माधव कश्यप, जमील खान, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक सिंह, प्रमोद लुनिया, सुनील साहू, एल्डरमेन कौशल कौशिक, जाकिर चौहान ,सुधीर केशरवानी, विकास केसरी, संबंधित अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page