G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BijapurChhattisgarh

जनअदालत लगाकर नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों की निर्मम हत्या, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप…

 बीजापुर। नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बीजापुर जिले के पुसनार, मोटापाल गांव में जनअदालत लगाकर 4 ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी. इन ग्रामीणों पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक, मृतकों का शव अभी भी घटना स्थल पर है. दहशत के चलते परिजनों ने अभी तक नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया है

नक्सलियों ने कुल 25 ग्रामीणों का अपहरण किया है, जिसमें पुसनार और मेटापाल के 2-2 ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी है. पूरा मामला गंगालूर थान क्षेत्र का है.

एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि जानकारी आ रही है कि नक्सलियों ने 4 लोगों की हत्या की है. लेकिन अभी तक किसी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है. करीब 4 गांव के लोगों को नक्सलियों ने बुलाया था, जहां 4 लोगों को जनअदालत लगाकर मौत के घाट उतार दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page