G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

घर में गांजा रखकर बेचने का आरोप, पिपरिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

250 ग्राम गांजा और बिक्री की रकम जब्त, 12,850 रुपये की सामग्री बरामद

कवर्धा। कबीरधाम जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पिपरिया पुलिस ने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 250 ग्राम गांजा और बिक्री की नगदी रकम 350 रुपये बरामद की। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल कीमत 12,850 रुपये है। वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पिपरिया निवासी रज्जू जायसवाल (45 वर्ष), वार्ड क्रमांक 03, अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर आरोपी के मकान की विधिवत तलाशी ली।

तलाशी के दौरान एक पीले रंग के बैग में पॉलीथीन के अंदर रखा 250 ग्राम गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त 350 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने सामग्री जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 348/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(ए) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत देवांगन के दिशा-निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक नितिन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को 31 अक्टूबर 2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page