G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsChhattisgarhINDIARaipur

प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की संस्कारहीन राजनीति का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी की कड़ी निंदा की

खड़गे देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक हताशा में कांग्रेस अब भाषा की मर्यादा और भारतीय संस्कारों की सीमाएं भी लांघने लगी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते उनके दिवंगत पिता को निशाना बनाना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और वैचारिक दिवालियेपन को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस जिस स्तर तक उतर रही है, उसे पूरा देश देख रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस की इस संस्कारहीन और ओछी राजनीति को भली-भांति पहचान चुकी है। जब-जब कांग्रेस ने ऐसी घृणित भाषा अपनाई है, जनता ने उसे करारा जवाब दिया है। इस बार भी जनता ऐसी राजनीति को न भूलेगी, न स्वीकार करेगी और समय आने पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार से इसका जवाब देगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजनीतिक विरोध की आड़ में इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी कांग्रेस की गिरी हुई सोच और संस्कारहीन राजनीति का खुला प्रमाण है। कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे को अपनी टिप्पणी के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page