G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कॉप ऑफ द मंथ: संदीप शुक्ला और सुनील मेरावी को मिलेगा सम्मान

एसपी जितेंद्र यादव की पहल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का हर माह होगा सम्मान

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव की पहल “कॉप ऑफ द मंथ” जारी है। इसके तहत सितंबर माह के लिए आरक्षक क्रमांक 509 संदीप शुक्ला और आरक्षक क्रमांक 472 सुनील मेरावी का चयन किया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा।

आरक्षक संदीप शुक्ला साइबर थाना कबीरधाम में पदस्थ हैं। उन्होंने सहसपुर लोहारा क्षेत्र के अज्ञात हत्या प्रकरण और लालपुर अज्ञात हत्या प्रकरण के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चुनौतीपूर्ण मामलों में तकनीकी सहयोग, सक्रियता और समर्पित कार्यशैली के लिए उनका चयन किया गया है।

वहीं थाना चिल्फी में पदस्थ आरक्षक सुनील मेरावी ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन के खिलाफ की गई कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए की गई पुलिस कार्रवाई में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें भी सितंबर माह के “कॉप ऑफ द मंथ” के लिए चुना गया है।

अन्य पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य की प्रेरणा

एसपी जितेंद्र कुमार यादव की इस पहल का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान दिलाने के साथ उनका मनोबल बढ़ाना है। पुलिस विभाग का मानना है कि अच्छे कार्य के लिए सम्मान और प्रोत्साहन मिलने से अन्य पुलिसकर्मी भी अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा, सजगता और समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित होंगे।

कबीरधाम पुलिस के अनुसार भविष्य में भी उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ” के तहत सम्मानित किया जाता रहेगा। इससे आमजन को बेहतर, संवेदनशील और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page